Isaiah 22:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usakee kamar men teree pettee kasakar bandhoonga, aur teree prabhuta usake hath men doonga. aur vah yarooshalem ke rahanevalon aur yahooda ke gharane ka pita ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और तेरा चोगा लेकर उस सेवक को पहना दूँगा। तेरा राजदण्ड भी मैं उसे दे दूँगा। जो महत्त्वपूर्ण काम तेरे पास हैं, मैं उसे भी उस ही को दे दूँगा। वह सेवक यरूशलेम के लोगों और यहूदा के परिवार के लिए पिता के समान होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
और उसको तेरे पद पर प्रतिष्‍ठित करूंगा: तेरी राजसी पोशाक पहनाऊंगा, उसकी कमर में तेरा राजसी कमरबन्‍द बांधूंगा, और उसके हाथ में तेरी सत्ता सौपूंगा। तब वह राजधानी यरूशलेम के निवासियों का, यहूदा प्रदेश का पिता के समान प्रशासक होगा।
Hindi Bible HHBD
और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बान्धूंगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूंगा। और वह यरूशलेम के रहनेवालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बाँधूँगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूँगा। और वह यरूशलेम के रहनेवालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं तुम्हारा वस्त्र उसे पहनाऊंगा और तुम्हारे वस्त्र का कटिबंध उस पर बांध दूंगा, मैं तुम्हारा अधिकार उसे दे दूंगा. वह यहूदाह और येरूशलेम के निवासियों का पिता होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बाँधूँगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूँगा। और वह यरूशलेम के रहनेवालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा # ।