Isaiah 22:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
is karan maain ne kaha, meree or se munh faer lo ki maain bilak bilakakar roun mere nagar satyanash hone ke shaek men mujhe shaaantai dene ka yatn mat karo..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं इसलिए कहता हूँ, “मेरी तरफ मत देखो, बस मुझको रोने दो! यरूशलेम के विनाश पर मुझे सान्त्वना देने के लिये मेरी ओर मत लपको।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए मैं कहता हूं: “मुझसे आंख हटा लो, ताकि मैं फूट-फूट कर रो सकूं, मेरे लोगों की नगरी यरूशलेम के विनाश के शोक में मुझे सांत्वना देने का प्रयत्न न करो।”
Hindi Bible HHBD
इस कारण मैं ने कहा, मेरी ओर से मुंह फेर लो कि मैं बिलक बिलककर रोऊं; मेरे नगर सत्यनाश होने के शोक में मुझे शान्ति देने का यत्न मत करो।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण मैं ने कहा, “मेरी ओर से मुँह फेर लो कि मैं बिलख बिलखकर रोऊँ; मेरे नगर का सत्यानाश होने के शोक में मुझे शान्ति देने का यत्न मत करो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैं कहता हूं, “अपनी दृष्टि मुझसे हटा लो; मुझे फूट-फूटकर रोने दो. मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के विषय में मुझे तसल्ली देने का प्रयास न करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण मैंने कहा, “ मेरी ओर से मुँह फेर लो # कि मैं बिलख-बिलख कर रोऊँ; मेरे नगर के सत्यानाश होने के शोक में मुझे शान्ति देने का यत्न मत करो।”