Isaiah 24:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prathvee kee chhor se hamen aeese geet kee dhvani sun padtee haai, ki dharmee kee maahima aur badai ho. parantu maain ne kaha, hay, haya! maain nash ho gaya, nasha! kyonaki vishvasaghaatee vishvasaghaat karate, ve bada hee vishvasaghaat karate haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस धरती पर हर कहीं हम परमेश्वर के स्तुति गीत सुनेंगे। इन गीतों में परमेश्वर की स्तुति होगी। किन्तु मैं कहता हूँ, “मैं बरबाद हो रहा हूँ। मैं जो कुछ भी देखता हूँ सब कुछ भयंकर है। गद्दार लोग, लोगों के विरोधी हो रहे हैं, और उन्हें चोट पहुँचा रहे हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से हम धर्मात्‍मा परमेश्‍वर की महिमा के सम्‍बन्‍ध में स्‍तुति-गीत सुनते हैं।” परन्‍तु मैंने यह कहा, “ओह! मैं दु:ख से क्षीण हो रहा हूं, चिन्‍ता से व्‍याकुल हो रहा हूं। धिक्‍कार है विश्‍वासघातियों को, धोखेबाजों को; वे एक के बाद एक विश्‍वासघात किए जा रहे हैं।”
Hindi Bible HHBD
पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैं ने कहा, हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैं ने कहा, “हाय, हाय! मैं नष्‍ट हो गया, नष्‍ट! क्योंकि विश्‍वाघाती विश्‍वासघात करते, वे बड़ा ही विश्‍वासघात करते हैं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पृथ्वी के छोर से हमें सुनाई दे रहा है: “धर्मी की महिमा और प्रशंसा हो.” परंतु, “मेरे लिए तो कोई आशा ही नहीं है! हाय है मुझ पर! विश्वासघाती विश्वासघात करते हैं! और उनका विश्वासघात कष्टदायक होता जा रहा है!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पृथ्वी की छोर से हमें ऐसे गीत की ध्वनि सुन पड़ती है, कि धर्मी की महिमा और बड़ाई हो। परन्तु मैंने कहा, “हाय, हाय! मैं नाश हो गया, नाश! क्योंकि विश्वासघाती विश्वासघात करते, वे बड़ा ही विश्वासघात करते हैं।”