Isaiah 24:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur machan kee nai dolegee vah apane pap ke bojh se dabakar giregee aur fir n uttegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
संसार के पाप बहुत भारी हैं। उस भार से दबकर यह धरती गिर जायेगी। यह धरती किसी झोपड़ी सी काँपेगी और नशे में धुत्त किसी व्यक्ति की तरह धरती गिर जायेगी। यह धरती बनी न रहेगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पृथ्वी शराबी के समान लड़खड़ा रही है; वह झोपड़ी जैसी डोल रही है। उस पर उसके अपराधों का भारी बोझ है, वह बोझ से दबकर गिर रही है; वह फिर नहीं उठेगी।
Hindi Bible HHBD
और मचान की नाई डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दबकर गिरेगी और फिर न उठेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह मतवाले के समान बहुत डगमगाएगी, और मचान के समान डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दबकर गिरेगी और फिर न उठेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पृथ्वी झूमती है और लड़खड़ाती है, और एक झोपड़ी समान डोलती है; और इतना अपराध बढ़ गया है, कि पाप के बोझ से दब गई और फिर कभी भी उठ न पाएगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह मतवाले के समान बहुत डगमगाएगी और मचान के समान डोलेगी; वह अपने पाप के बोझ से दबकर गिरेगी और फिर न उठेगी।