Isaiah 25:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah us men apane hath is prakar faailaaega, jaaise koi taairate huae faailaae parantu vah usake garva ko todega aur usakee chaturai ko nishfal kar dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा अपने हाथ ऐसे फैलायेगा जैसे कोई तैरता हुआ व्यक्ति फैलाता है। तब यहोवा उन सभी वस्तुओं को एकत्र करेगा जिन पर लोगों को गर्व है। यहोवा उन सभी सुन्दर वस्तुओं को बटोर लेगा जिन्हें उन्होंने बनाये थे और वह उन वस्तुओं को फेंक देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे तैराक तैरने के लिए अपने हाथ फैलाता है, मोआब भी अपने हाथ फैलाएगा; परन्तु प्रभु उसके गर्व को चूर-चूर करेगा, उसकी हर चाल को विफल करेगा।
Hindi Bible HHBD
और वह उस में अपने हाथ इस प्रकार फैलाएगा, जैसे कोई तैरते हुए फैलाए; परन्तु वह उसके गर्व को तोड़ेगा; और उसकी चतुराई को निष्फल कर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उसमें अपने हाथ इस प्रकार फैलाएगा, जैसे कोई तैरते हुए फैलाए; परन्तु वह उसके गर्व को तोड़ेगा; और उसकी चतुराई को निष्फल कर देगा ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस प्रकार एक तैराक अपने हाथों को फैलाता है, उसी प्रकार मोआब भी अपने हाथों को फैलाएगा. किंतु याहवेह उसके घमंड को चूर-चूर और उसके हाथों की कुशलता को कमजोर कर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उसमें अपने हाथ इस प्रकार फैलाएगा, जैसे कोई तैरते हुए फैलाए; परन्तु वह उसके गर्व को तोड़ेगा; और उसकी चतुराई को निष्फल कर देगा।