Isaiah 26:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ham bhee garbhvatee hua, ham bhee aeentte, ham ne mano vayu hee ko janm diya. ham ne desh ke liye koi uddhar ka kam naheen kiya, aur n jagat ke rahanevale utpann huae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसी तरह हम भी गर्भवान होकर पीड़ा भोगतेहैं। हम जन्म देते हैं किन्तु केवल वायु को। हम संसार को नये लोग नहीं दे पाये। हम धरती परउद्धार को नहीं ला पाये।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मानो गर्भवती स्‍त्री के समान हमें भी प्रसव- पीड़ा हुई; पर हमने केवल वायु प्रसव की! हमने देश में मुक्‍ति का कोई कार्य नहीं किया; संसार को बसाने के लिए किसी का जन्‍म नहीं हुआ।
Hindi Bible HHBD
हम भी गर्भवती हुए, हम भी एेंठें, हम ने मानो वायु ही को जन्म दिया। हम ने देश के लिये कोई उद्धार का काम नहीं किया, और न जगत के रहनेवाले उत्पन्न हुए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम भी गर्भवती हुए, हम भी ऐंठे, हम ने मानो वायु ही को जन्म दिया। हमने देश के लिये कोई उद्धार का काम नहीं किया, और न जगत के रहनेवाले उत्पन्न हुए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हम गर्भवती समान थे, हम प्रसव पीड़ा में छटपटा रहे थे, ऐसा प्रतीत होता है मानो हमने वायु प्रसव की. हमने अपने देश के लिए कोई विजय प्राप्‍त न की, और न ही संसार के निवासियों का पतन हुआ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हम भी गर्भवती हुए, हम भी ऐंठे, हमने मानो वायु ही को जन्म दिया # । हमने देश के लिये कोई उद्धार का काम नहीं किया, और न जगत के रहनेवाले उत्पन्न हुए।