Isaiah 27:10 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki gaddhvala nagar nirjan hua haai, vah chhodee hui bastee ke saman nirjan aur jangal ho gaya haai vahan bachhde charenge aur vaheen baaittenge, aur pedon kee daaliyon kee faunagee ko kho lenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सुरक्षित नगरी उजड़ गई है। सब लोग कहीं दूर भाग गए हैं। वह नगर एक खुली चरागाह जैसा हो गया है। जवान मवेशी यहाँ घास चर रहे हैं। मवेशी अँगूर की बेलों की शाखों से पत्तियाँ चर रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किलाबन्‍द नगर सुनसान है, आबाद नगर उजड़ गया, निर्जन प्रदेश की तरह लोगों ने उसको छोड़ दिया। अब वहाँ पशुओं का रेवड़ चरता है; वह वहाँ बैठता है, और पौधों की डालियाँ तोड़ता है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहां बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खो लेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहाँ बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खा लेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि नगर निर्जन हो गया है, घर मरुभूमि, छोड़ी हुई और बंजर भूमि समान कर दिया गया है; वहां बछड़े चरेंगे, और आराम करेंगे; और इसकी शाखाओं से भोजन करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहाँ बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खा लेंगे।