Isaiah 27:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay yahova mahanad se lekar misr ke nale tak apane ann ko fattkega, aur he israealiyon tum ek ek karake ikatthe kiae jaoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, यहोवा दूसरे लोगों से अपने लोगों को अलग करने लगेगा। परात नदी से वह इस कार्य का आरम्भ करेगा। परात नदी से लेकर मिस्र की नदी तक यहोवा तुम इस्राएलियों को एक एक करके इकट्ठा करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन प्रभु फरात नदी से मिस्र की बरसाती नदी तक अन्न को फटकेगा; तब तुम, ओ इस्राएलियो, अनाज के दाने के समान एक-एक व्यक्ति इकठ्टे किए जाओगे।
Hindi Bible HHBD
उस समय यहोवा महानद से लेकर मि के नाले तक अपने अन्न को फटकेगा, और हे इस्राएलियों तुम एक एक करके इकट्ठे किए जाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय यहोवा महानद से लेकर मिस्र के नाले तक अपने अन्न को फटकेगा, और हे इस्राएलियो, तुम एक एक करके इकट्ठे किए जाओगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन याहवेह फरात नदी से मिस्र की घाटी तक अपने अनाज को झाड़ेंगे और इस्राएल, तुम्हें एक-एक करके एकत्र किया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय यहोवा फरात से लेकर मिस्र के नाले तक अपने अन्न को फटकेगा, और हे इस्राएलियों तुम एक-एक करके इकट्ठे किए जाओगे।