Isaiah 27:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya us ne use mara jaaisa us ne usake maranevalon ko mara tha? kya vah ghaat kiya gaya jaaise usake ghaat kiae huae ghaat hue?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने अपने लोगों को उतना दण्ड नहीं दिया है जितना उसने उनके शत्रुओं को दिया है। उसके लोग उतने नहीं मरे हैं जितने वे लोग मरे हैं जो इन लोगों को मारने के लिए प्रयत्नशील थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्या प्रभु ने इस्राएलियों को उतना दण्ड दिया है, जितना उसने उन राष्ट्रों को दिया था, जिन्होंने इस्राएलियों को मारा था? क्या प्रभु ने इस्राएलियों का उतना ही वध किया है, जितना उनके वधिकों का किया था?
Hindi Bible HHBD
क्या उस ने उसे मारा जैसा उस ने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या उसने उसे मारा जैसा उसने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या याहवेह ने उन पर वैसा ही आक्रमण किया है, जैसा उनके मारने वालों पर आक्रमण करता है? या उनका वध उस प्रकार कर दिया गया, जिस प्रकार उनके हत्यारों का वध किया गया था?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या उसने उसे मारा जैसा उसने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए?