Isaiah 27:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too ne use nikala, tab socha-vichar kar usako du:kh diya: use ne puravai ke din usako prachand vayu se uda diya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा इस्राएल को दूर भेज कर उसके साथ अपना विवाद सुलझा लेगा। यहोवा ने इस्राएल को उस तेज हवा के झोंके सा उड़ा दिया जो रेगिस्तान की गर्म लू के समान होता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नहीं, प्रभु ने उन्हें थोड़ा-थोड़ा ताड़ित किया; उन्हें अपने देश से निर्वासित कर दंडित किया। जिस समय पूर्वी पवन बह रहा था, उसने उन्हें अपनी प्रचण्ड वायु से खदेड़ दिया।
Hindi Bible HHBD
जब तू ने उसे निकाला, तब सोच- विचार कर उसको दु:ख दिया: उसे ने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू ने उसे निकाला, तब सोच–विचार कर उसको दु:ख दिया: उसने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तूने उसे निकाला तब सोच समझकर उसे दुःख दिया, पूर्वी हवा के समय उसको आंधी से उड़ा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तूने उसे निकाला, तब सोच-विचार कर उसको दुःख दिया: उसने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है।