Isaiah 28:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ab tum ttttha mat karo, naheen to tumhare bandhan kase jaaenge kyonki maain ne senaon ke prabhu yahova se yah suna haai ki sare desh ka satyanash ttana gaya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अब तुम्हें इन बातों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। यदि तुम ऐसा करोगे तो तुम्हारे बन्धन की रस्सियाँ और अधिक कस जायेंगी। सर्वशक्तिमान यहोवा ने इस समूचे प्रदेश को नष्ट करने की ठान ली है। जो शब्द मैंने सुने थे, अटल हैं। सो वे बातें अवश्य घटित होंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: धर्म-निन्दको, धर्म की निन्दा मत करो; अन्यथा तुम्हारे बन्धन और कस जाएंगे; क्योंकि स्वर्गिक सेनाओं के प्रभु, स्वामी के मुख से मैंने यह सुना है कि उसने समस्त देश के संहार का निश्चय किया है।
Hindi Bible HHBD
इसलिये अब तुम ठट्ठा मत करो, नहीं तो तुम्हारे बन्धन कसे जाएंगे; क्योंकि मैं ने सेनाओं के प्रभु यहोवा से यह सुना है कि सारे देश का सत्यानाश ठाना गया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये अब तुम ठट्ठा मत करो, नहीं तो तुम्हारे बन्धन कसे जाएँगे; क्योंकि मैं ने सेनाओं के प्रभु यहोवा से यह सुना है कि सारे देश का सत्यानाश ठाना गया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये अब ठट्ठा करनेवालों के समान मत बनो, नहीं तो तुम्हारी बेड़ियों को और अधिक मजबूत कर दिया जाएगा; क्योंकि प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह से मैंने सारी पृथ्वी पर विनाश के विषय में सुना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए अब तुम ठट्ठा मत करो, नहीं तो तुम्हारे बन्धन कसे जाएँगे #; क्योंकि मैंने सेनाओं के प्रभु यहोवा से यह सुना है कि सारे देश का सत्यानाश ठाना गया है।