Isaiah 28:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kya vah usako chauras karake saunfa ko naheen chhtairata, jeere ko naheen bakherata aur gehoon ko panti panati karake aur jab ko usake nij sthan par, aur kattyai gehoon ko khet kee chhor par naheen bota?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किसान अपनी धरती को तैयार करता है, और फिर उसमें बीज अलग अलग डालता है। किसान अलग—अलग बीजों की रुपाई, ढंग से करता है। किसान सौंफ के बीज बिखेरता है। किसान अपने खेत पर जीरे के बीज बिखेरता है और एक किसान कठिये गेंहूँ को बोता है। एक किसान खास स्थान पर जौ लगाता है। एक किसान कठिये गेंहूँ के बीजों को खेत की मेंड़ पर लगाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
नहीं, वह खेत को चौरस करने के बाद उस पर सौंफ छितराता है, जीरे को बिखराता है; वह पंिक्‍तयों में गेहूं, तथा जौ को उसके नियत स्‍थान में और कठिए गेहूं को किनारे पर बोता है।
Hindi Bible HHBD
क्या वह उसको चौरस करके सौंफ को नहीं छितराता, जीरे को नहीं बखेरता और गेहूं को पांति पांति करके और जब को उसके निज स्थान पर, और कठिये गेहूं को खेत की छोर पर नहीं बोता?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या वह उसको चौरस करके सौंफ को नहीं छितराता, जीरे को नहीं बखेरता और गेहूँ को पाँति पाँति करके और जौ को उसके निज स्थान पर, और कठिये गेहूँ को खेत की छोर पर नहीं बोता?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या वह इसे समतल नहीं बनाता और इसमें सौंफ उगाता, जीरे को छितराता, पंक्तियों में गेहूं उगाता, जौ और बाजरे को उसके स्थान पर नहीं बोता?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या वह उसको चौरस करके सौंफ को नहीं छितराता, जीरे को नहीं बखेरता और गेहूँ को पाँति-पाँति करके और जौ को उसके निज स्थान पर, और कठिया गेहूँ को खेत की छोर पर नहीं बोता?