Isaiah 28:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
danvane kee gadee se to saunfa dai naheen jatee, aur gadee ka pahiya jeere ke upar naheen chalaya jata parantu saunfa chhdee se, aur jeera sontten se jhada jata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्या कोई किसान तेज़ दाँतदार तख़्तों का प्रयोग सौंफ के दानों को गहाने के लिये करता है नहीं! क्या कोई किसान जीरे को गहाने के लिए किसी छकड़े का प्रयोग करता है नहीं! एक किसान इन मसालों के बीजों के छिलके उतारने के लिये एक छोटे से डण्डे का प्रयोग ही करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसान यह जानता है: दांवरी की गाड़ी से सौंफ दांई नहीं जाती; गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर चलाया नहीं जाता; बल्कि सौंफ छड़ी से, और जौ सोठे से झाड़ा जाता है।
Hindi Bible HHBD
दांवने की गाड़ी से तो सौंफ दाई नहीं जाती, और गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर नहीं चलाया जाता; परन्तु सौंफ छड़ी से, और जीरा सोंटें से झाड़ा जाता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
दाँवने की गाड़ी से तो सौंफ दाँई नहीं जाती, और गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर नहीं चलाया जाता; परन्तु सौंफ छड़ी से, और जीरा सोंटे से झाड़ा जाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
सौंफ की दंवरी पटरे से नहीं की जाती, और न ही जीरे के ऊपर गाड़ी का पहिया चलाया जाता है; किंतु सौंफ की दंवरी तो लाठी से और जीरे की मुगदर से की जाती है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
दाँवने की गाड़ी से तो सौंफ दाई नहीं जाती, और गाड़ी का पहिया जीरे के ऊपर नहीं चलाया जाता; परन्तु सौंफ छड़ी से, और जीरा सोंटे से झाड़ा जाता है।