Isaiah 29:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
is karan sun, maain inake sath adabhut kam varan ati adabhut aur achambhe ka kam karoonga tab inake buaddhmaianon kee buddh inashtt hogee, aur inake praveenon kee praveenta jatee rahegee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो मैं इन लोगों को शक्ति से पूर्ण और अचरज भरी बातें करते हुए आश्चर्यचकित करता रहूँगा। उनके बुद्धिमान पुरुष अपना विवेक छोड़ बैठेंगे। उनके बुद्धिमान पुरुष समझने में असमर्थ हो जायेंगे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैं इन लोगों के मध्‍य पुन: आश्‍चर्य कर्म, अद्भुत कार्य करूंगा: इनके बुद्धिमान लोगों की बुद्धि नष्‍ट हो जाएगी, समझदार व्यक्‍तियों की समझ को पाला मार जाएगा।”
Hindi Bible HHBD
इस कारण सुन, मैं इनके साथ अद्भुत काम वरन अति अद्भुत और अचम्भे का काम करूंगा; तब इनके बुद्धिमानों की बुद्धि नष्ट होगी, और इनके प्रवीणों की प्रवीणता जाती रहेगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस कारण सुन; मैं इनके साथ अद्भुत काम वरन् अति अद्भुत और अचम्भे का काम करूँगा, तब इनके बुद्धिमानों की बुद्धि नष्‍ट होगी, और इनके प्रवीणों की प्रवीणता जाती रहेगी । ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये, मैं फिर से इन लोगों के बीच अद्भुत काम करूंगा अद्भुत पर अद्भुत काम; इससे ज्ञानियों का ज्ञान नाश हो जाएगा; तथा समझदारों की समझ शून्य.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस कारण सुन, मैं इनके साथ अद्भुत काम वरन् अति अद्भुत और अचम्भे का काम करूँगा; तब इनके बुद्धिमानों की बुद्धि नष्ट होगी, और इनके प्रवीणों की प्रवीणता जाती रहेगी।”