Isaiah 29:16 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tumharee kaaisee ulattee samajh haai! kya kumhar mittee ke tuly gina jaaega? kya banai hui vastu apane kartta ke vishay kahe ki us ne mujhe naheen banaya, va rachee hui vastu apane rachanevale ke vishay kahe, ki vah kuchh samajh naheen rakhta?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम भ्रम में पड़े हो। तुम सोचा करते हो, कि मिट्टी कुम्हार के बराबर है। तुम सोचा करते हो कि कृति अपने कर्ता से कह सकती है “तूने मेरी रचना नहीं की है!” यह वैसा ही है, जैसे घड़े का अपने बनाने वाले कुम्हार से यह कहना, “तू समझता नहीं है तू क्या कर रहा है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ उलटी समझवालो! क्या कुम्हार की गणना मिट्टी के बराबर की जाएगी? क्या बनाई गई वस्तु अपने बनाने वाले से यह कह सकती है; “तूने मुझे नहीं बनाया”? क्या रची गई वस्तु अपने रचने वाले से यह कह सकती है, “तुझ में समझ नहीं?”
Hindi Bible HHBD
तुम्हारी कैसी उलटी समझ है! क्या कुम्हार मिट्टी के तुल्य गिना जाएगा? क्या बनाई हुई वस्तु अपने कर्त्ता के विषय कहे कि उस ने मुझे नहीं बनाया, वा रची हुई वस्तु अपने रचनेवाले के विषय कहे, कि वह कुछ समझ नहीं रखता?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुम्हारी कैसी उल्टी समझ है! क्या कुम्हार मिट्टी के तुल्य गिना जाएगा? क्या बनाई हुई वस्तु अपने कर्ता के विषय कहे, “उसने मुझे नहीं बनाया,” या रची हुई वस्तु अपने रचनेवाले के विषय कहे, “वह कुछ समझ नहीं रखता?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम सब बातों को उलटा-पुलटा कर देते हो, क्या कुम्हार को मिट्टी के समान समझा जाए! या कोई वस्तु अपने बनानेवाले से कहे, कि तुमने मुझे नहीं बनाया और “तुम्हें तो समझ नहीं”?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारी कैसी उलटी समझ है! क्या कुम्हार मिट्टी के तुल्य गिना जाएगा? क्या बनाई हुई वस्तु अपने कर्ता के विषय कहे “उसने मुझे नहीं बनाया,” या रची हुई वस्तु अपने रचनेवाले के विषय कहे, “वह कुछ समझ नहीं रखता?”