Isaiah 29:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab too girakar boomi men dala jaaega, aur dhool par se bolega, aur teree bat boomi se dhaeemee dhaeemee sunai degee tera bol boomi par se praet ka sa hoga, aur too dhool se gunagunakar bolega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुझ को हरा दूँगा और धरती पर गिरा दूँगा। तू धरती से बोलेगा। मैं तेरी आवाज ऐसे सुनूँगा जैसे धरती से किसी भूत की आवाज उठ रही हो। धूल से मरी—मरी तेरी दुर्बल आवाज आयेगी।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरा पतन होगा: तू पाताल से बोलेगा, मिट्टी के नीचे तेरी आवाज सुनाई देगी। भूत-प्रेत की आवाज के सदृश तेरी आवाज पाताल से आएगी; मिट्टी के नीचे से तेरे शब्‍द फुसफुसाहट के रूप में निकलेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब तू गिराकर भूमि में डाला जाएगा, और धूल पर से बोलेगा, और तेरी बात भूमि से धीमी धीमी सुनाई देगी; तेरा बोल भूमि पर से प्रेत का सा होगा, और तू धूल से गुनगुनाकर बोलेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब तू गिराकर भूमि में डाला जाएगा, और धूल पर से बोलेगा, और तेरी बात भूमि से धीमी धीमी सुनाई देगी; तेरा बोल भूमि पर से प्रेत का सा होगा, और तू धूल में से गुनगुनाकर बोलेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम्हारा पतन पूरा हो जाएगा; अधोलोक से तुम्हारे स्वर सुनाई देंगे. धूल में से तुम्हारी फुसफुसाहट सुनाई देगी; एक प्रेत के समान तुम्हारे शब्द पृथ्वी से सुनाई देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब तू गिराकर भूमि में डाला जाएगा, और धूल पर से बोलेगा, और तेरी बात भूमि से धीमी-धीमी सुनाई देगी; तेरा बोल भूमि पर से प्रेत का सा होगा, और तू धूल से गुनगुनाकर बोलेगा।