Isaiah 29:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jaaisa koi bookha svapan men to dekhta haai ki vah kha raha haai, parantu jagakar dekhta haai ki usaka pett bookha hee haai, va koi pyasa svapan men dekhen kee vah pee raha haai, parantu jagakar dekhta haai ki usaka gala sookha jata haai aur vah pyasa mar raha haai vaaisee hee un sab jatiyon kee bheed kee dasha hogee jo siyyon parvat se yuddh karengee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु उन सेनाओं को भी यह एक स्वप्न जैसा होगा। वे सेनाएँ वे वस्तु न पायेंगी जिनको वे चाहते हैं। यह वैसा ही होगा जैसे भूखा व्यक्ति भोजन का स्वप्न देखे औऱ जागने पर वह अपने को वैसा ही भूखा पाये। यह वैसा ही होगा जैसे कोई प्यासा पानी का स्वप्न देखे और जब जागे तो वह अपने को प्यासा का प्यासा ही पाये। सिय्योन के विरोध में लड़ते हुए सभी देश सचमुच ऐसे ही होंगे। यह बात उन पर खरी उतरेगी। देशों को वे वस्तु नहीं मिलेगी जिनकी उन्हें चाह है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उनकी दशा वैसी होगी जैसी भूखे व्यक्‍ति की होती है: जब वह रात में स्‍वप्‍न देखता है कि वह भोजन कर रहा है, किन्‍तु जागने पर उसकी भूख शान्‍त नहीं होती! अथवा जैसी प्‍यासे व्यक्‍ति की होती है: जब वह रात में स्‍वप्‍न देखता है कि वह पानी पी रहा है, किन्‍तु जागने पर वह मूर्छित हो जाता है, क्‍योंकि उसकी प्‍यास बुझी नहीं होती! यही दशा उन सब राष्‍ट्रों के समुदाय की होगी जो सियोन पर्वत के विरुद्ध युद्ध करते हैं।
Hindi Bible HHBD
और जैसा कोई भूखा स्वपन में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, वा कोई प्यासा स्वपन में देखें की वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिरयोन पर्वत से युद्ध करेंगी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जैसा कोई भूखा स्वप्न में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, या कोई प्यासा स्वप्न में देखे कि वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिय्योन पर्वत से युद्ध करेंगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह ऐसा होगा जैसे एक भूखा व्यक्ति स्वप्न देखता है कि वह भोजन कर रहा है, किंतु जब वह नींद से जागता है तब वह पाता है कि उसकी भूख मिटी नहीं; उसी प्रकार जब एक प्यासा व्यक्ति स्वप्न देखता है कि वह पानी पी रहा है, किंतु जब वह नींद से जागता है वह पाता है कि उसका गला सूखा है और उसकी प्यास बुझी नहीं हुई है. उसी प्रकार उन सब देशों के साथ होगा जो ज़ियोन पर्वत पर हमला करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जैसा कोई भूखा स्वप्न में तो देखता है कि वह खा रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका पेट भूखा ही है, या कोई प्यासा स्वप्न में देखें की वह पी रहा है, परन्तु जागकर देखता है कि उसका गला सूखा जाता है और वह प्यासा मर रहा है; वैसी ही उन सब जातियों की भीड़ की दशा होगी जो सिय्योन पर्वत से युद्ध करेंगी।