Isaiah 3:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
meree praja par bachche andhor karate aur striayan un par prabhuta karatee haain. he meree praja, tere aguv tujhe bhttkate haai, aur tere chalane ka marga bhula dete haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे लोगों को बच्चे निर्दयतापूर्वक सताएँगे। उन पर स्त्रियाँ राज करेंगी। हे मेरे लोगों, तुम्हारे अगुआ तुम्हें बुरे रास्ते पर ले जायेंगे। सही मार्ग से वे तुम्हें भटका देंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मेरे निज लोगो, बच्चे तुम पर अत्याचार करते हैं; स्त्रियाँ तुम पर राज्य करती हैं। ओ मेरे निज लोगो, तुम्हारे नेताओं ने तुम्हें पथ-भ्रष्ट किया; तुम्हें तुम्हारे मार्ग से बहका दिया।
Hindi Bible HHBD
मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियां उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुव तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियाँ उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुवे तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे लोगों को बच्चे दुःख देते हैं, और स्त्रियां उन पर अधिकार करती हैं. हे मेरी प्रजा, जो तुम्हारे मार्ग बताते हैं; वे ही तुम्हें भटकाते हैं तथा वे तुम्हारे रास्ते को भूला देते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियाँ उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुए तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं।