Isaiah 3:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay jab koi puroosh apane pita ke ghar men apane bhai ko pakadkar kahega ki tere pas to vasr haai, a hamara nyayee ho ja aur is ujade desh ko apane vash men kar le
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, अपने ही परिवार से कोई व्यक्ति अपने ही किसी भाई को पकड़ लेगा। वह व्यक्ति अपने भाई से कहेगा, “क्योंकि तेरे पास एक वस्त्र है, सो तू हमारा नेता होगा। इन सभी खण्डहरों का तू नेता बन जा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन व्यक्ति अपने पिता के घर में भाई को पकड़कर यह कहेगा, ‘तुम्हारे पास चादर है, तुम हमारे नेता हो। आओ, खंडहरों के इस ढेर पर राज्य करो।’
Hindi Bible HHBD
उस समय जब कोई पुरूष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा कि तेरे पास तो वस्त्रा है, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय जब कोई पुरुष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा, “तेरे पास तो वस्त्र हैं, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब एक व्यक्ति अपने पिता के घर में अपने भाई से ही यह कहने लगे, “तुम्हारे पास तो अच्छा वस्त्र है, तुम्हें हमारा न्यायी होना चाहिए; और यह देश जो उजड़ा हुआ है अपने अधीन कर लो!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय जब कोई पुरुष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा, “तेरे पास तो वस्त्र है, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;”