Isaiah 30:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he siyyon ke logon tum yarooshalem men base raho tum fir kabhee n rooge, vah tumharee dohai sunate hee tum par nishchay anugrah karega: vah sunate hee tumharee manega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हाँ, हे सिय्योन पर्वत पर रहने वालो, हे यरूशलेम के निवासियों, तुम लोग रोते बिलखते नहीं रहोगे। यहोवा तुम्हारे रोने को सुनेगा और वह तुम पर दया करेगा। यहोवा तुम्हारी सुनेगा और वह तुम्हारी सहायता करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ सियोन के लोगो, यरूशलेम नगर में रहनेवालो, तुम अब नहीं रोओगे; तुम्‍हारी दुहाई की पुकार सुनकर प्रभु तुम पर निस्‍सन्‍देह कृपा करेगा। जब वह उसको सुनेगा तब निश्‍चय ही वह तुम्‍हें उत्तर देगा।
Hindi Bible HHBD
हे सिरयोन के लोगों तुम यरूशलेम में बसे रहो; तुम फिर कभी न रोओगे, वह तुम्हारी दोहाई सुनते ही तुम पर निश्चय अनुग्रह करेगा: वह सुनते ही तुम्हारी मानेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सिय्योन के लोगो, तुम यरूशलेम में बसे रहो; तुम फिर कभी न रोओगे, वह तुम्हारी दोहाई सुनते ही तुम पर निश्‍चय अनुग्रह करेगा: वह सुनते ही तुम्हारी मानेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे ज़ियोन के लोगो, येरूशलेम के वासियो, तुम अब और न रोओगे. याहवेह तुम्हारे रोने को सुनकर तुम पर दयालु होंगे और तुम्हें उत्तर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सिय्योन के लोगों तुम यरूशलेम में बसे रहो; तुम फिर कभी न रोओगे, वह तुम्हारी दुहाई सुनते ही तुम पर निश्चय अनुग्रह करेगा: वह सुनते ही तुम्हारी मानेगा।