Isaiah 30:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur chahe prabhu tumhen vipaati kee rottee aur du:kh ka jal bhee de, taubhee tumhare upadeshak fir n chhpaie, aur tum apanee ankhon se apane upadeshakon ko dekhte rahoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यद्यपि मेरा यहोवा परमेश्वर तुम्हें दु:ख और कष्ट दे सकता है ऐसे ही जैसे मानों वह ऐसा रोटी—पानी हो, जिसे तुम हर दिन खाते—पीते हो। किन्तु वास्तव में परमेश्वर तो तुम्हारा शिक्षक है, और वह तुमसे छिपा नहीं रहेगा। तुम स्वयं अपनी आँखों से अपने उस शिक्षक को देखोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यद्यपि स्वामी ने तुम्हें कष्ट की रोटी खिलाई और दु:ख का पानी पिलाया; तो भी प्रभु, तुम्हारा गुरु तुमसे स्वयं को फिर कभी नहीं छिपाएगा! तुम स्वयं अपनी आंखों से अपने गुरु के दर्शन करोगे!
Hindi Bible HHBD
और चाहे प्रभु तुम्हें विपत्ति की रोटी और दु:ख का जल भी दे, तौभी तुम्हारे उपदेशक फिर न छिपें, और तुम अपनी आंखों से अपने उपदेशकों को देखते रहोगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
चाहे प्रभु तुम्हें विपत्ति की रोटी और दु:ख का जल भी दे, तौभी तुम्हारे उपदेशक फिर न छिपें, और तुम अपनी आँखों से अपने उपदेशकों को देखते रहोगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यद्यपि प्रभु ने तुम्हें विपत्ति की रोटी और दुःख का जल दिया है, वह, तुमसे अब दूर नहीं जायेंगे. तुम्हें उपदेश देंगे और तुम अपनी आंखों से उपदेशक को देखोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और चाहे प्रभु तुम्हें विपत्ति की रोटी और दुःख का जल भी दे, तो भी तुम्हारे उपदेशक फिर न छिपें, और तुम अपनी आँखों से अपने उपदेशकों को देखते रहोगे।