Isaiah 30:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jab kabhee tum dahinee va bai or mudne lago, tab tumhare peechhe se yah vachan tumhare kanon men padega, marga yahee haai, isee par chalo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यदि तुम बुरे काम करोगे और बुरा जीवन जीओगे (दाहिनी ओर अथवा बायीं ओर) तो तुम अपने पीछे एक आवाज़ को कहते सुनोगे, “खरी राह यह है। तुझे इसी राह में चलना है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम सत्य मार्ग से दाएं-बाएं भटकोगे तब तुम्हारे कानों में पीछे से यह आवाज सुनाई देगी; “सत्य मार्ग यही है, इस पर चलो!”
Hindi Bible HHBD
और जब कभी तुम दहिनी वा बाई ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, मार्ग यही है, इसी पर चलो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब कभी तुम दाहिनी या बाईं ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, “मार्ग यही है, इसी पर चलो।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब कभी भी तुम दायें अथवा बायें मुड़ो तुम्हें पीछे से एक आवाज सुनाई देगी, “यही है वह मार्ग; इसी पर चला करो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जब कभी तुम दाहिनी या बायीं ओर मुड़ने लगो, तब तुम्हारे पीछे से यह वचन तुम्हारे कानों में पड़ेगा, “मार्ग यही है, इसी पर चलो।”