Isaiah 30:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dekho, yahova door se chala ata haai, usaka prakop bhdk utta haai, aur dhooaen ka badal utt raha haai usake hontt krodha se bhre huae aur usakee jeebh bhsm karanevalee ag ke saman haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देखो! दूर से यहोवा का नाम आ रहा है। उसका क्रोध एक ऐसी अग्नि के समान है जो धुएँ के काले बादलों से युक्त है। यहोवा का मुख क्रोध से भरा हुआ है। उसकी जीभ एक जलती हुई लपट जैसी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
देखो, प्रभु दूर से आ रहा है, उसकी क्रोधाग्नि प्रज्वलित है; धुएं का बादल उठ रहा है। उसके ओंठ क्रोध से फड़क रहे हैं, उसकी जीभ भस्मकारी ज्वाला के समान लपलपा रही है!
Hindi Bible HHBD
देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धूएं का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धूएँ का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
देखो, याहवेह अपनी महिमा में दूर से आ रहे हैं, उनका क्रोध भड़क उठा है और धुंए का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हैं, और उनकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देखो, यहोवा दूर से चला आता है, उसका प्रकोप भड़क उठा है, और धुएँ का बादल उठ रहा है; उसके होंठ क्रोध से भरे हुए और उसकी जीभ भस्म करनेवाली आग के समान है।