Isaiah 31:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
hay un par jo sahayata pane ke liye misr ko jate haain aur ghaedon ka asara karate haain jo rathon par bhrosa rakhte kyonki ve bahut haai, aur savaron par, kyonaki ve ati balavan haai, par israael ke paavitra kee or draashtti naheen karate aur n yahova kee khoj karate haain!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन लोगों को धिक्कार है जो सहायता पाने के लिये मिस्र की ओर उतर रहे हैं। ये लोग घोड़े चाहते हैं। उनका विचार है, घोड़े उन्हें बचा लेंगे। लोगों को आशा है कि मिस्र के रथ और घुड़सवार सैनिक उन्हें बचा लेंगे। लोग सोचते हैं कि वे सुरक्षित इसलिये हैं कि वह एक विशाल सेना है। लोग इस्राएल के पवित्र (परमेश्वर) पर भरोसा नहीं रखते। लोग यहोवा से सहायता नहीं माँगते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ इस्राएलियो, धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम मिस्र-देश से सहायता मांगने जाते हो; तुम उसकी अश्‍व-शक्‍ति का सहारा लेते हो। तुम्‍हें उसके रथों पर भरोसा है; क्‍योंकि उसके पास असंख्‍य रथ हैं। तुम्‍हें उसके घुड़सवारों पर विश्‍वास है; क्‍योंकि वे बहुत बलवान हैं। ओ इस्राएलियो, धिक्‍कार है तुम्‍हें! तुम इस्राएल के पवित्र परमेश्‍वर की ओर सहायता के लिए नहीं देखते; तुम प्रभु का मार्गदर्शन नहीं खोजते।
Hindi Bible HHBD
हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मि को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर, क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्रा की ओर दृष्टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मिस्र को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्र की ओर दृष्‍टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हाय उन पर जो मिस्र देश में सहायता के लिए जाते हैं, और जो घोड़ों पर आश्रित होते हैं, उनका भरोसा रथों पर है क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर क्योंकि वे बलवान है, किंतु वे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर की ओर सहायता के लिए नहीं देखते, और न ही वे याहवेह को खोजते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हाय उन पर जो सहायता पाने के लिये मिस्र को जाते हैं और घोड़ों का आसरा करते हैं; जो रथों पर भरोसा रखते क्योंकि वे बहुत हैं, और सवारों पर, क्योंकि वे अति बलवान हैं, पर इस्राएल के पवित्र की ओर दृष्टि नहीं करते और न यहोवा की खोज करते हैं!