Isaiah 31:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
pankh faailai hui chidiyon kee nain senaon ka yahova yarooshalem kee raksha karega vah usakee raksha karake bachaaega, aur usako bin chooae hee uddhar karega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सर्वशक्तिमान यहोवा वैसे ही यरूशलेम की रक्षा करेगा जैसे अपने घोंसलों के ऊपर उड़ती हुई चिड़ियाँ। यहोवा उसे बचायेगा और उसकी रक्षा करेगा। यहोवा ऊपर से होकर निकल जायेगा और यरूशलेम की रक्षा करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे पक्षी अपने घोंसले के चारों ओर मंडराकर अपने बच्‍चों की रक्षा करते हैं, वैसे ही मैं-स्‍वर्गिक सेनाओं का प्रभु यरूशलेम नगर की रक्षा करूंगा। मैं यरूशलेम की रक्षा कर उसको मुक्‍त करूंगा; मैं उसको नष्‍ट न होने दूंगा, मैं उसको बचाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
पंख फैलाई हुई चिड़ियों की नाईं सेनाओं का यहोवा यरूशलेम की रक्षा करेगा; वह उसकी रक्षा करके बचाएगा, और उसको बिन छूए ही उद्धार करेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पंख फैलाई हुई चिड़ियों के समान सेनाओं का यहोवा यरूशलेम की रक्षा करेगा; वह उसकी रक्षा करके बचाएगा, और उसका बिन छूए ही उद्धार करेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पंख फैलाए हुए पक्षी के समान सर्वशक्तिमान याहवेह येरूशलेम की रक्षा करेंगे; और उन्हें छुड़ाएंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पंख फैलाई हुई चिड़ियों के समान सेनाओं का यहोवा यरूशलेम की रक्षा करेगा; वह उसकी रक्षा करके बचाएगा, और उसको बिन छूए ही उद्धार करेगा।”