Isaiah 31:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ashshoor us talavar se giraya jaaega jo manushy kee naheen vah us talavar ka kaur ho jaaega jo adamee kee naheen aur vah talavar ke samhane se bhagega aur usake javan begar men pakade jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह सच है कि तलवार के द्वारा अश्शूर को हरा दिया जायेगा। किन्तु वह तलवार किसी मनुष्य की तलवार नहीं होगी। अश्शूर नष्ट हो जायेगा किन्तु वह विनाश किसी मनुष्य की तलवार के द्वारा नहीं किया जायेगा। अश्शूर परमेश्वर की तलवार से भाग निकलेगा। वह उस तलवार से भागेगा। किन्तु उसके जवान पुरुषों को पकड़कर दास बना लिया जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“असीरिया राष्‍ट्र तलवार से मौत के घाट उतारा जाएगा, पर यह तलवार मनुष्‍य की नहीं होगी! यह तलवार उसका पूर्ण संहार करेगी। असीरियाई सेना इस तलवार के कारण उसके सम्‍मुख से भागेगी; उसके सैनिक बन्‍दी होंगे, और वे बेगार करेंगे।
Hindi Bible HHBD
तब अश्शूर उस तलवार से गिराया जाएगा जो मनुष्य की नहीं; वह उस तलवार का कौर हो जाएगा जो आदमी की नहीं; और वह तलवार के साम्हने से भागेगा और उसके जवान बेगार में पकड़े जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तब अश्शूर उस तलवार से गिराया जाएगा जो मनुष्य की नहीं; वह उस तलवार का कौर हो जाएगा जो आदमी की नहीं; और वह तलवार के सामने से भागेगा और उसके जवान बेगार में पकड़े जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अश्शूरी के लोग तलवार से मार दिये जाएंगे, वह मनुष्य की तलवार से नहीं; एक तलवार उन्हें मार डालेगी, किंतु वह तलवार मनुष्य की नहीं है. इसलिये वह उस तलवार से बच नहीं पाएगा और उसके जवान पुरुष पकड़े जाएंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तब अश्शूर उस तलवार से गिराया जाएगा जो मनुष्य की नहीं; वह उस तलवार का कौर हो जाएगा जो आदमी की नहीं; और वह तलवार के सामने से भागेगा और उसके जवान बेगार में पकड़े जाएँगे।