Isaiah 31:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah bhy ke mare apane sundar bhvan se jata rahega, aur usake hakim dhabarahatt ke karan dhvaja tyag kar bhag jaaenge, yahova jis kee agnai siyyon men aur jisaka bhttha yaroosholam men haai, usee yah vanee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
घबराहट में उनका शरण दाता गायब हो जायेगा। उनके नेता पराजित कर दिये जायेंगे और वे अपने झण्डे को छोड़ देंगे। ये सभी बातें यहोवा ने कही थी। यहोवा की अग्नि स्थल (वेदी) सिय्योन पर है और यहोवा की भट्टी (वेदी) यरूशलेम में है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
असीरिया का राजा आतंकित हो भाग जाएगा; प्रशासक भयाकुल हो राष्ट्र-पताका छोड़कर भाग जाएंगे।” जिसकी अग्नि-ज्वाला सियोन में है, जिसका अग्नि-कुण्ड यरूशलेम में है, उस प्रभु ने यह कहा है।
Hindi Bible HHBD
वह भय के मारे अपने सुन्दर भवन से जाता रहेगा, और उसके हाकिम धबराहट के कारण ध्वजा त्याग कर भाग जाएंगे, यहोवा जिस की अग्नि सिरयोन में और जिसका भट्ठा यरूशेलम में हैं, उसी यह वाणी है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह भय के मारे अपने सुन्दर भवन से जाता रहेगा, और उसके हाकिम घबराहट के कारण ध्वजा त्याग कर भाग जाएँगे,” यहोवा जिस की अग्नि सिय्योन में और जिसका भट्ठा यरूशलेम में है, उसी की यह वाणी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
डर से उसका गढ़ गिर जाएगा; और उसके अधिकारी डर के अपना झंडा छोड़कर भाग जाएंगे,” याहवेह की यह वाणी है कि, जिनकी अग्नि ज़ियोन में, और जिनका अग्निकुण्ड येरूशलेम की पहाड़ी पर युद्ध करने को उतरेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह भय के मारे अपने सुन्दर भवन से जाता रहेगा, और उसके हाकिम घबराहट के कारण ध्वजा त्याग कर भाग जाएँगे,” यहोवा जिसकी अग्नि सिय्योन में और जिसका भट्ठा यरूशलेम में हैं, उसी की यह वाणी है।