Isaiah 33:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
siyyon ke papee thrathra gaae haain: bhktaiheenon ko kanpakanpee lagee haai: ham men se kon prachand ag men rah sakata? ham men se kaun us ag men bana rah sakata haai jo kabhee naheen bujhegee?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सिय्योन में पापी डरे हुए हैं। वे लोग जो बुरे काम किया करते हैं, डर से थर—थऱ काँप रहे हैं। वे कहते हैं, “क्या इस विनाशकारी आग से हम में से कोई बच सकता है कौन रह सकता है इस आग के निकट जो सदा—सदा के लिये जलती रहती है”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सियोन में रहनेवाले पापी भयभीत हैं; डर ने अधार्मिकों को दबोच लिया है। वे यह कहते हैं, “हम में से कौन व्यक्‍ति भस्‍म करनेवाली अग्‍नि में रह सकता है? हम में कौन व्यक्‍ति शाश्‍वत अग्‍नि में वास कर सकता है?”
Hindi Bible HHBD
सिरयोन के पापी थरथरा गए हैं: भक्तिहीनों को कंपकंपी लगी है: हम में से कोन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी नहीं बुझेगी?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सिय्योन के पापी थरथरा गए हैं: भक्‍तिहीनों को कँपकँपी लगी है: हम में से कौन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी न बुझेगी?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ज़ियोन के पापी डर गये; श्रद्धाहीन कांपने लगे: “हममें से कौन इस आग में जीवित रहेगा? जो कभी नहीं बुझेगी.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सिय्योन के पापी थरथरा गए हैं; भक्तिहीनों को कँपकँपी लगी है: हम में से कौन प्रचण्ड आग में रह सकता? हम में से कौन उस आग में बना रह सकता है जो कभी नहीं बुझेगी?