Isaiah 34:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vahan udnevalee sanpin ka bil hoga ve ande dekar unhen sevengee aur apanee chhaya men battor lengee vahan giddh apanee sathain ke sath ikatthe rahenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
साँप वहाँ अपने घर बना लेंगे। वहाँ साँप अपने अण्डे दिया करेंगें। अण्डे फूटेंगे और उन अन्धकारपूर्ण स्थानों से रेंगते हुए साँप के बच्चे बाहर निकलेंगे। वँहा मरी वस्तुओं को खाने वाले पक्षी एक के बाद एक इकट्ठे होते चले जाएँगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहां उल्लू अपना घोंसला बनाएगा; और मादा उल्लू अण्डे देगी, और उनको सेएगी। वह अपने पंखों की छाया में अपने बच्चों को रखेगी। वहां चीलें भी अपने-अपने जोड़े के साथ एकत्र होंगी।
Hindi Bible HHBD
वहां उड़नेवाली सांपिन का बिल होगा; वे अण्डे देकर उन्हें सेवेंगी और अपनी छाया में बटोर लेंगी; वहां गिद्ध अपनी साथिन के साथ इकट्ठे रहेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वहाँ मादा उल्लू घोंसला बनाएगी; वे अण्डे देकर उन्हें सेएँगी और अपनी छाया में बटोर लेंगी; वहाँ गिद्ध अपनी साथिन के साथ इकट्ठे रहेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वहां उल्लू अपना घोंसला बनाएगा तथा वहीं वह अंडे देगा, वहां चूज़े पैदा होंगे तथा वह उन्हें अपने पंखों की छाया में ले लेगा; तब वहां बाज़ भी एकत्र होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वहाँ मादा उल्लू घोंसला बनाएगी; वे अण्डे देकर उन्हें सेएँगी और अपनी छाया में बटोर लेंगी; वहाँ गिद्ध अपनी साथिन के साथ इकट्ठे रहेंगे।