Isaiah 34:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee talavar lohoo se bhr gai haai, vah charbee se aur bhedon ke bachchon aur bakaron ke lohoo se, aur meddhon ke gurdon kee charbee se trapt hui haai. kyonki bosra nagar men yahova ka aek yagya aur aedom desh men bada sanhar hua haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों क्योंकि यहोवा ने निश्चय किया कि बोस्रा और एदोम के नगरों में मार काट का एक समय आएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के पास एक तलवार है, वह रक्त रंजित है। वह चरबी में डूबी हुई है। वह मेमनों और बकरों के रक्त से, मेढ़ों के गुर्दों की चरबी से सनी है; क्योंकि प्रभु ने एदोम देश की राजधानी बोस्रा में पशुओं की बलि की है, एदोम में महावध किया है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की तलवार लोहू से भर गई है, वह चर्बी से और भेड़ों के बच्चों और बकरों के लोहू से, और मेढ़ों के गुर्दों की चर्बी से तृप्त हुई है। क्योंकि बोस्रा नगर में यहोवा का एक यज्ञ और एदोम देश में बड़ा संहार हुआ है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की तलवार लहू से भर गई है, वह चर्बी से और भेड़ों के बच्चों और बकरों के लहू से, और मेढ़ों के गुर्दों की चर्बी से तृप्त हुई है। क्योंकि बोस्रा नगर में यहोवा का एक यज्ञ और एदोम देश में बड़ा संहार हुआ है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह की तलवार लहू से भरी है, यह मेमनों तथा बकरों के रक्त तथा चर्बी से तृप्त हो चुकी है. क्योंकि याहवेह ने बोज़राह में यज्ञ बलि अर्पण आयोजित किया है तथा एदोम देश में एक विशाल संहार.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की तलवार लहू से भर गई है #, वह चर्बी से और भेड़ों के बच्चों और बकरों के लहू से, और मेढ़ों के गुर्दों की चर्बी से तृप्त हुई है। क्योंकि बोस्रा नगर में यहोवा का एक यज्ञ और एदोम देश में बड़ा संहार हुआ है।