Isaiah 36:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aeesa n ho ki hijaakiyyah tum se yah kahakar bhulava de ki yahova nishchay ham ko bachaaega ki yah nagar ashshoor ke raja ke vash men n padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हिजकिय्याह जब यह कहता है, “यहोवा में विश्वास रखो! यहोवा अश्शूर के राजा से हमारी रक्षा करेगा। यहोवा अश्शूर के राजा को हमारे नगर को हराने नहीं देगा तो उस पर विश्वास मत करो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हिजकियाह तुम्हें प्रभु पर भरोसा करने को कहेगा, और बोलेगा: ‘प्रभु निश्चय ही हमें मुक्त करेगा। यह नगर असीरिया के राजा के हाथ में नहीं आएगा।’
Hindi Bible HHBD
ऐसा न हो कि हिजकिरयाह तुम से यह कहकर भुलवा दे कि यहोवा निश्चय हम को बचाएगा कि यह नगर अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ऐसा न हो कि हिजकिय्याह तुम से यह कहकर यहोवा का भरोसा दिलाने पाए कि यहोवा निश्चय हम को बचाएगा कि यह नगर अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
न ही हिज़किय्याह यह कहते हुए तुम्हें याहवेह पर भरोसा करने के लिए उकसाए, ‘निःसंदेह याहवेह हमारा छुटकारा करेंगे. यह नगर अश्शूर के राजा के अधीन होने न दिया जाएगा.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ऐसा न हो कि हिजकिय्याह तुम से यह कहकर यहोवा का भरोसा दिलाने पाए कि यहोवा निश्चय हमको बचाएगा कि यह नगर अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।