Isaiah 36:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir yadi too mujh se kahe, hamara bhrosa apane parameshvar yahova par haai, to kya vah vahee naheen haai jisake unche sthanon aur vediyon ko ddha kar hijaakiyyah ne yahooda aur yarooshalem ke logon se kaha ki tum is vedee ke samhane dandvata kiya karo?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु हो सकता है तुम कहो, ‘हम सहायता पाने के लिये अपने यहोवा परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं।’ किन्तु मेरा कहना है कि हिजकिय्याह ने यहोवा की वेदियों को और पूजा के ऊँचे स्थानों को नष्ट कर दिया है। यह सत्य है, सही है यह सत्य है कि यहूदा और यरूशलेम से हिजकिय्याह ने ये बातें कही थीं: ‘तुम यहाँ यरूशलेम में बस एक इसी वेदी पर उपासना किया करोगे।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर यदि तुम मुझसे यह कहोगे, ‘हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर पर भरोसा किया है,’ तो मैं तुमसे यह कहता हूं: क्‍या यह वही प्रभु परमेश्‍वर नहीं है, जिसकी पहाड़ी शिखर की वेदियां तथा अन्‍य वेदियां हिजकियाह ने हटा दी हैं, और जिसके लिए हिजकियाह ने यहूदा प्रदेश और यरूशलेम के निवासियों को यह आदेश दिया है: ‘तुम यरूशलेम नगर की वेदी के सम्‍मुख ही वंदना करना?’
Hindi Bible HHBD
फिर यदि तू मुझ से कहे, हमारा भरोसा अपने परमेश्वर यहोवा पर है, तो क्या वह वही नहीं है जिसके ऊंचे स्थानों और वेदियों को ढा कर हिजकिरयाह ने यहूदा और यरूशलेम के लोगों से कहा कि तुम इस वेदी के साम्हने दण्डवत् किया करो?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर यदि तू मुझ से कहे कि हमारा भरोसा अपने परमेश्‍वर यहोवा पर है, तो क्या वह वही नहीं है जिसके ऊँचे स्थानों और वेदियों को ढा कर हिजकिय्याह ने यहूदा और यरूशलेम के लोगों से कहा कि तुम इस वेदी के सामने दण्डवत् किया करो?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हां, यदि तुम मुझसे कहो, “हम तो याहवेह हमारे परमेश्वर पर भरोसा करते हैं,” तो क्या ये वही नहीं हैं, जिनके पूजा-स्थल तथा वेदियां हिज़किय्याह ने ध्वस्त कर दी हैं तथा यहूदिया तथा येरूशलेम को यह आदेश दिया गया है: “तुम्हें इसी वेदी के समक्ष आराधना करनी होगी?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर यदि तू मुझसे कहे, हमारा भरोसा अपने परमेश्वर यहोवा पर है, तो क्या वह वही नहीं है जिसके ऊँचे स्थानों और वेदियों को ढाकर हिजकिय्याह ने यहूदा और यरूशलेम के लोगों से कहा कि तुम इस वेदी के सामने दण्डवत् किया करो?