Isaiah 37:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki tum yahooda ke raja hijaakiyyah se yon kahana, tera parameshvar jis par too bhrosa karata haai, yah kahakar tujhe dhaekha n dene paae ki yarooshalem ashshoor ke raja ke vash men n padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा ने उन दूतों से कहा, “यहूदा के राजा हिजकिय्याह से तुम ये बातें कहना: ‘जिस देवता पर तुम्हारा विश्वास है, उससे तुम मूर्ख मत बनो। ऐसा मत कहो, “अश्शूर के राजा से परमेश्वर यरूशलेम को पराजित नहीं होने देगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“तुम यहूदा प्रदेश के राजा हिजकियाह से यों कहना: ‘तुम अपने परमेश्वर के धोखे में मत आना, जिस पर तुमने भरोसा किया है, और जिसने तुम्हें यह वचन दिया है कि यरूशलेम नगर मेरे हाथ में, असीरिया देश के राजा के हाथ में नहीं आएगा।
Hindi Bible HHBD
कि तुम यहूदा के राजा हिजकिरयाह से यों कहना, तेरा परमेश्वर जिस पर तू भरोसा करता है, यह कहकर तुझे धोखा न देने पाए कि यरूशलेम अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम यहूदा के राजा हिजकिय्याह से यों कहना, ‘तेरा परमेश्वर जिस पर तू भरोसा करता है, यह कहकर तुझे धोखा न देने पाए कि यरूशलेम अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुम यहूदिया के राजा हिज़किय्याह से यह कहना, ‘जिस परमेश्वर पर तुम भरोसा करते हो, वह तुमसे यह प्रतिज्ञा करते हुए छल न करने पाए, कि येरूशलेम अश्शूर के राजा के अधीन नहीं किया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम यहूदा के राजा हिजकिय्याह से यह कहना, ‘तेरा परमेश्वर जिस पर तू भरोसा करता है, यह कहकर तुझे धोखा न देने पाए कि यरूशलेम अश्शूर के राजा के वश में न पड़ेगा।