Isaiah 37:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kya too ne naheen suna ki praacheenakal se maain ne yahee ttana aur poorvakal se isakee taaiyaree kee thee? isaliye ab maain ne yah poora bhee kiya haai ki too gaddhvale nagaron ko khndhar kee khndhar kar de.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
‘ये वह जो तूने कहा। क्या तूने यह नहीं सुना कि परमेश्वर ने क्या कहा मैंने (परमेश्वर ने) बहुत बहुत पहले ही यह योजना बना ली थी। बहुत—बहुत पहले ही मैंने इसे तैयार कर लिया था अब इसे मैंने घटित किया है। मैंने ही तुम्हें उन नगरों को नष्ट करने दिया और मैंने ही तुम्हें उन नगरों को पत्थरों के ढेर में बदलने दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ओ सनहेरिब, क्या तूने यह नहीं सुना? जिस को अब मैं कार्यरूप में परिणत कर रहा हूं, उसकी योजना पूर्वकाल में मैंने बनाई थी, बहुत पहले से ही मैं उसको निर्धारित कर चुका था। उस योजना में तेरा कार्य केवल यह था कि तू किलेबन्द नगरों को खण्डहर के ढेरों में बदल दे।
Hindi Bible HHBD
क्या तू ने नहीं सुना कि प्राचीनकाल से मैं ने यही ठाना और पूर्वकाल से इसकी तैयारी की थी? इसलिये अब मैं ने यह पूरा भी किया है कि तू गढ़वाले नगरों को खण्डहर की खण्डहर कर दे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्या तू ने नहीं सुना कि प्राचीनकाल से मैं ने यही ठाना और पूर्वकाल से इसकी तैयारी की थी? इसलिये अब मैं ने यह पूरा भी किया है कि तू गढ़वाले नगरों को खण्डहर ही खण्डहर कर दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘क्या तुमने सुना नहीं? इसका निश्चय मैंने बहुत साल पहले कर लिया था? इसकी योजना मैंने बहुत पहले ही बना ली थी, जिसको मैं अब पूरा कर रहा हूं, कि तुम गढ़ नगरों को खंडहरों का ढेर बना दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्या तूने नहीं सुना कि प्राचीनकाल से मैंने यही ठाना और पूर्वकाल से इसकी तैयारी की थी? इसलिए अब मैंने यह पूरा भी किया है # कि तू गढ़वाले नगरों को खण्डहर ही खण्डहर कर दे।