Isaiah 37:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yahooda ke gharane ke bache huae log fir jad pakadenge aur foolen-falenge
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यहूदा के परिवार के कुछ लोग बच जायेंगे। वे ही लोग बढ़ते हुए एक बहुत बड़ी जाति का रुप ले लेंगे। वे लोग उन वृक्षों के समान होंगे जिनकी जड़ें धरती में बहुत गहरी जाती हैं और जो बहुत तगड़े हो जाते हैं और बहुत से फल (संतानें) देते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यहूदा-कुल के अवशिष्ट वंशज भूमि में फिर जड़ पकड़ेंगे, और फलेंगे-फूलेंगे।
Hindi Bible HHBD
और यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे और फूलें- फलेंगे;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे और फले–फूलेंगे;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब यहूदाह गोत्र का बचा हुआ भाग दोबारा अपनी जड़ें भूमि में गहरे जा मजबूत करता जाएगा और ऊपर वृक्ष फलवंत होता जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहूदा के घराने के बचे हुए लोग फिर जड़ पकड़ेंगे और फूलें-फलेंगे;