Isaiah 37:33 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye yahova yashshoor ke raja ki vishay yon kahata haai ki vah is nagar men pravesh karane, varan is par aek teer bhee marane n paaega aur n vah ddhal lekar isake samhane ane va isake virooddh damadama bandhane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो यहोवा ने अश्शूर के राजा के बारे में यह कहा, “वह इस नगर में नहीं आ पायेगा, वह इस नगर पर एक भी बाण नहीं छोड़ेगा, वह अपनी ढालों का मुहँ इस नगर की ओर नहीं करेगा। इस नगर के परकोटे पर हमला करने के लिए वह मिट्टी का टीला खड़ा नहीं करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“प्रभु असीरिया देश के राजा के विषय में यों कहता है: सनहेरिब इस नगर में प्रवेश नहीं करेगा। वह यहां तीर भी नहीं चलाएगा। वह ढाल के साथ नगर का सामना भी नहीं करेगा। वह इसके विरुद्ध मोर्चाबन्दी भी नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये यहोवा यश्शूर के राजा कि विषय यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा; और न वह ढाल लेकर इसके साम्हने आने वा इसके विरूद्ध दमदमा बान्धने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“इसलिये यहोवा अश्शूर के राजा के विषय यों कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन् इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा; और न वह ढाल लेकर इसके सामने आने या इसके विरुद्ध दमदमा बाँधने पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“इसलिये अश्शूर के राजा के बारे में याहवेह का यह संदेश है: “वह न तो इस नगर में प्रवेश करेगा, न वह वहां बाण चलाएगा. न वह इसके सामने ढाल लेकर आएगा और न ही वह इसकी घेराबंदी के लिए ढलान ही बना पाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“इसलिए यहोवा अश्शूर के राजा के विषय यह कहता है कि वह इस नगर में प्रवेश करने, वरन् इस पर एक तीर भी मारने न पाएगा; और न वह ढाल लेकर इसके सामने आने या इसके विरुद्ध दमदमा बाँधने पाएगा।