Isaiah 38:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera ghar charavahe ke tamboo kee nai utta liya gaya haai maain ne jolahe kee nain apane jeevan ko lapett diya haai vah mujhe tant se katt lega aek hee din men too mera ant kar dalega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा घर, चरवाहे के अस्थिर तम्बू सा उखाड़ कर गिराया जा रहा है और मुझसे छीना जा रहा है। अब मेरा वैसा ही अन्त हो गया है जैसे करघे से कपड़ा लपेट कर काट लिया जाता है। क्षणभर में तूने मुझ को इस अंत तक पहुँचा दिया!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरा निवास-स्थान चरवाहे के तम्बू की तरह उठा लिया गया; वह मुझसे अलग कर दिया गया। मैंने जुलाहे के समान अपना जीवन लपेट लिया। प्रभु मुझे करघे पर से काट रहा है। सबेरे से शाम तक वह मेरे जीवन का अन्त कर रहा है!
Hindi Bible HHBD
मेरा घर चरवाहे के तम्बू की नाई उठा लिया गया है; मैं ने जोलाहे की नाईं अपने जीवन को लपेट दिया है; वह मुझे तांत से काट लेगा; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा घर चरवाहे के तम्बू के समान उठा लिया गया है; मैं ने जुलाहे के समान अपने जीवन को लपेट दिया है; वह मुझे ताँत से काट लेगा; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरा घर चरवाहे के तंबू के समान हटा लिया गया है. मैंने तो अपना जीवन बुनकर लपेट लिया था, प्रभु ने मुझे करघे से काटकर अलग कर दिया है; एक ही दिन में तू मेरा अंत कर डालेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा घर चरवाहे के तम्बू के समान उठा लिया गया है; मैंने जुलाहे के समान अपने जीवन को लपेट दिया है; वह मुझे ताँत से काट लेगा; एक ही दिन में तू मेरा अन्त कर डालेगा।