Isaiah 39:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay baladan ka putra marodak baladan, jo babul ka raja tha, us ne hijaakiyyah ke rogee hone aur fir change ho jane kee charcha sunakar usake pas patraee aur bhentt bhejee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, बलदान का पुत्र मरोदक बलदान बाबुल का राजा हुआ करता था। मरोदक ने हिजकिय्याह के पास पत्र और उपहार भेजे। मरोदक ने उसके पास इसलिये उपहार भेजे थे कि उसने सुना था कि हिजकिय्याह बीमार था और फिर अच्छा हो गया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इन्‍हीं दिनों में बेबीलोन के राजा मरोदख-बलअदान ने, जो बलअदान का पुत्र था, पत्रों और उपहारों के साथ अपने दूतों को हिजकियाह के पास भेजा। उसने सुना था कि हिजकियाह अस्‍वस्‍थ था, और अब स्‍वस्‍थ हो गया है।
Hindi Bible HHBD
उस समय बलदान का पुत्रा मरोदक बलदान, जो बाबुल का राजा था, उस ने हिजकिरयाह के रोगी होने और फिर चंगे हो जाने की चर्चा सुनकर उसके पास पत्री और भेंट भेजी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय बलदान का पुत्र मरोदक बलदान, जो बेबीलोन का राजा था, उसने हिजकिय्याह के रोगी होने और फिर चंगे हो जाने की चर्चा सुनकर उसके पास पत्री और भेंट भेजी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसी समय बाबेल के राजा बलादन के पुत्र मेरोदाख-बलादान ने हिज़किय्याह के लिए पत्र तथा एक उपहार भेजा, क्योंकि उन्हें यह समाचार मिला, कि हिज़किय्याह अस्वस्थ था तथा अब वह ठीक है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय बलदान का पुत्र मरोदक बलदान, जो बाबेल का राजा था, उसने हिजकिय्याह के रोगी होने और फिर चंगे हो जाने की चर्चा सुनकर उसके पास पत्री और भेंट भेजी।