Isaiah 4:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay sat striayan ek puroosh ko pakadkar kahengee ki rottee to ham apanee hee khaengee, aur vasr apane hee paahinengee, keval ham teree kahalaen hamaree namadharai ko door kara..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय, सात सात स्त्रियाँ एक पुरुष को दबोच लेंगी और उससे कहेंगी, “अपने खाने के लिये हम, अपनी रोटियों का जुगाड़ स्वयं कर लेंगी, अपने पहनने के लिए कपड़े हम स्वयं बनायेंगी। बस तू हमसे विवाह कर ले! ये सब काम हमारे लिए हम खुद ही कर लेंगी। बस तू हमें अपना नाम दे। कृपा कर के हमारी शर्म पर पर्दा डाल दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उस दिन सात स्‍त्रियाँ एक पुरुष को पकड़कर यह निवेदन करेंगी, ‘हम अपने भोजन की व्‍यवस्‍था स्‍वयं करेंगी, पहिनने के लिए वस्‍त्र भी स्‍वयं जुटा लेंगी, तुम्‍हारी कमाई नहीं खाएंगी। बस हमें अपनी पत्‍नी स्‍वीकार करो; और हमारे कुंआरेपन का कलंक मिटा दो।’
Hindi Bible HHBD
उस समय सात स्त्रियां एक पुरूष को पकड़कर कहेंगी कि रोटी तो हम अपनी ही खाएंगी, और वस्त्रा अपने ही पहिनेंगी, केवल हम तेरी कहलाएं; हमारी नामधराई को दूर कर।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय सात स्त्रियाँ एक पुरुष को पकड़कर कहेंगी, “रोटी तो हम अपनी ही खाएँगी, और वस्त्र अपने ही पहिनेंगी, केवल हम तेरी कहलाएँ; हमारी नामधराई दूर कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन सात स्त्रियां एक पुरुष को रोक कर कहेंगी, “हम अपने भोजन और वस्त्रों की व्यवस्था स्वयं कर लेंगी; सिर्फ हमें अपना नाम दे दो. और हमारा तिरस्कार दूर कर दो!”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय सात स्त्रियाँ एक पुरुष को पकड़कर कहेंगी, “रोटी तो हम अपनी ही खाएँगी, और वस्त्र अपने ही पहनेंगी, केवल हम तेरी कहलाएँ; हमारी नामधराई दूर कर।”