Isaiah 41:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
dek, maain ne tujhe chhureevale danvane ka aek naya aur chokha yantra ttharaya haai too pahadon ko dany danyakar ooksham dhooli kar dega, aur pahadiyon ko too boose ke saman kar dega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
देख, मैंने तुझे एक नये दाँवने के यन्त्र सा बनाया है। इस यन्त्र में बहुत से दाँते हैं जो बहुत तीखे हैं। किसान इसको अनाज के छिलके उतारने के काम में लाते है। तू पर्वतों को पैरों तले मसलेगा और उनको धूल में मिला देगा। तू पर्वतों को ऐसा कर देगा जैसे भूसा होता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुझे नए, तेज और अनेक दांतोंवाले दंवरी के हेंगे-सा बना दूंगा, तब तू पहाड़ों को दांव कर चूर-चूर करेगा, तू पहाड़ियों को भूसा बना देगा।
Hindi Bible HHBD
देख, मैं ने तुझे छुरीवाले दांवने का एक नया और चोखा यन्त्रा ठहराया है; तू पहाड़ों को दांय दांयकर स्ूक्ष्म धूलि कर देगा, और पहाड़ियों को तू भूसे के समान कर देगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
देख, मैं ने तुझे छुरीवाले दाँवने का एक नया और चोखा यन्त्र ठहराया है; तू पहाड़ों को दाँव दाँवकर सूक्ष्म धूल कर देगा, और पहाड़ियों को तू भूसे के समान कर देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“देख, मैंने तुम्हें छुरी वाले उपकरण समान बनाया है. तुम पर्वतों को कूट-कूट कर चूर्ण बना दोगे, तथा घाटियों को भूसी का रूप दे दोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
देख, मैंने तुझे छुरीवाले दाँवने का एक नया और उत्तम यन्त्र ठहराया है; तू पहाड़ों को दाँव-दाँवकर # सूक्ष्म धूल कर देगा, और पहाड़ियों को तू भूसे के समान कर देगा।