Isaiah 41:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kis ne poorva disha se aek ko ubhara haai, jise vah dharma ke sath apane panv ke pas bulata haai? vah jatiyon ko usake vash men kar deta aur usako rajaon par aadhaikaree ttharata haai usakee talavar vah unhen dhool ke saman, aur usake dhanush se udaae huae boose ke saman kar deta haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किसने उस विजेता को जगाया है, जो पूर्व से आयेगा कौन उससे दूसरे देशों को हरवाता और राजाओं को अधीन कर देता कौन उसकी तलवारों को इतना बढ़ा देता है कि वे इतनी असंख्य हो जाती जितनी रेत—कण होते हैं कौन उसके धनुषों को इतना असंख्य कर देता जितना भूसे के छिलके होते हैं
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पूर्व देश के उस राजा को किसने आन्‍दोलित किया था, जिसके हर कदम को विजय चूमती है? प्रभु ही राष्‍ट्रों को उसके हाथ में सौंपता है, और वह उनको अपने पैरों के तले रौंदता है। वह अपनी तलवार से धूल के सदृश उन्‍हें भूमि पर बिखेर देता है; वह उन्‍हें अपने धनुष से भूसी के सदृश हवा में उड़ा देता है।
Hindi Bible HHBD
किस ने पूर्व दिशा से एक को उभारा है, जिसे वह धर्म के साथ अपने पांव के पास बुलाता है? वह जातियों को उसके वश में कर देता और उसको राजाओं पर अधिकारी ठहराता है; उसकी तलवार वह उन्हें धूल के समान, और उसके धनुष से उड़ाए हुए भूसे के समान कर देता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किसने पूर्व दिशा से एक को उभारा है, जिसे वह धर्म के साथ अपने पाँव के पास बुलाता है? वह जातियों को उसके वश में कर देता और उसको राजाओं पर अधिकारी ठहराता है; वह अपनी तलवार से उन्हें धूल के समान, और अपने धनुष से उड़ाए हुए भूसे के समान कर देता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किसने उसे उकसाया है जो पूर्व में है, जिसको धर्म के साथ अपने चरणों में बुलाता हैं? याहवेह उसे देश सौंपते जाते हैं तथा राजाओं को उसके अधीन करते जाते हैं. वह उसकी तलवार से उन्हें धूल में, तथा उसके धनुष से हवा में उड़ती भूसी में बदल देता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किसने पूर्व दिशा से एक को उभारा है, जिसे वह धार्मिकता के साथ अपने पाँव के पास बुलाता है? वह जातियों को उसके वश में कर देता और उसको राजाओं पर अधिकारी ठहराता है; वह अपनी तलवार से उन्हें धूल के समान, और अपने धनुष से उड़ाए हुए भूसे के समान कर देता है।