Isaiah 41:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ve unhen dekar ham ko bataaen ki bhvishy men kya hoga? poorvakal kee ghattnaaen batao ki adi men kya kya hua, jis se ham unhen sochakar jan saken ki bhvishy men unaka kya fal hoga va honevalee ghattnaaen ham ko suna do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारे मूर्तियों को हमारे पास आकर, जो घट रहा है, वह बताना चाहिये। प्रारम्भ में क्या कुछ घटा था और भविष्य में क्या घटने वाला है। हमें बताओं हम बड़े ध्यान से सुनेंगे। जिससे हम यह जान जायें कि आगे क्या होने वाला है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
निकट आओ और हमें बताओ कि क्या होनेवाला है। जो बातें पहले हो चुकी हैं, वे हमें बताओ। हम उन पर विचार करेंगे, हम उनका परिणाम जानेंगे। आगे घटनेवाली बातें हमें सुनाओ।
Hindi Bible HHBD
वे उन्हें देकर हम को बताएं कि भविष्य में क्या होगा? पूर्वकाल की घटनाएं बताओ कि आदि में क्या क्या हुआ, जिस से हम उन्हें सोचकर जान सकें कि भविष्य में उनका क्या फल होगा; वा होनेवाली घटनाएं हम को सुना दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वे उन्हें देकर हम को बताएँ कि भविष्य में क्या होगा? पूर्वकाल की घटनाएँ बताओ कि आदि में क्या क्या हुआ, जिससे हम उन्हें सोचकर जान सकें कि भविष्य में उनका क्या फल होगा; या होनेवाली घटनाएँ हम को सुना दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे देवताएं आएं, तथा हमें बताएं, कि भविष्य में क्या होनेवाला है. या होनेवाली घटनाओं के बारे में भी बताएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वे उन्हें देकर हमको बताएँ कि भविष्य में क्या होगा? पूर्वकाल की घटनाएँ बताओ कि आदि में क्या-क्या हुआ, जिससे हम उन्हें सोचकर जान सके कि भविष्य में उनका क्या फल होगा; या होनेवाली घटनाएँ हमको सुना दो।