Isaiah 41:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bhavishy men jo kuchh ghattega vah batao, tab ham manenge ki tum ishvar ho bhla va bura kuchh to karo ki ham dekhkar aek chakit ko jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हमें उन बातों को बताओ जो घटनेवाली हैं। जिन्हें जानने का हमें इन्तज़ार है ताकि हम विश्वास करें कि सममुच तुम देवता हो। कुछ करो! कुछ भी करो। चाहे भला चाहे बुरा ताकि हम देख सकें और जान सके कि तुम जीवित हो और तुम्हारा अनुसरण करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
भविष्य में क्या होगा, यह हमें बताओ, तब हम मानेंगे, कि तुम देवता हो। भला या बुरा कुछ ऐसा कार्य करो जिसको देखकर हम चकित और भयभीत हो जाएँ।
Hindi Bible HHBD
भविष्य में जो कुछ घटेगा वह बताओ, तब हम मानेंगे कि तुम ईश्वर हो; भला वा बुरा; कुछ तो करो कि हम देखकर एक चकित को जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भविष्य में जो कुछ घटेगा वह बताओ, तब हम मानेंगे कि तुम ईश्वर हो; भला या बुरा, कुछ तो करो कि हम देखकर चकित हो जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन घटनाओं को बताओ जो भविष्य में होने पर हैं, तब हम मानेंगे कि तुम देवता हो. कुछ तो करो, भला या बुरा, कि हम चकित हो जाएं तथा डरें भी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
भविष्य में जो कुछ घटेगा वह बताओ, तब हम मानेंगे कि तुम ईश्वर हो; भला या बुरा, कुछ तो करो कि हम देखकर चकित को जाएँ।