Isaiah 41:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kis ne is bat ko pahile se bataya tha, jis se ham yah janate? kis ne poorvakal se yah pragatt kiya jis se ham kahen ki vah sachcha haai? koi bhee batanevala nahee, koi bhee sunanevala nahee, tumharee baton ka koi bhee sunanevala naheen haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यह सब घटने से पहले ही हमें जिसने बताया है, हमें उसे परमेश्वर कहना चाहिए। क्या हमें ये बातें तुम्हारे किसी मूर्ति ने बतायी नहीं! किसी भी मूर्ति ने कुछ भी हमको नहीं बताया था। वे मूर्ति तो एक भी शब्द नहीं बोल पाते हैं। वे झूठे देवता एक भी शब्द जो तुम बोला करते हो नहीं सुन पाते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आरम्‍भ से किसने यह बात घोषित की, ताकि हम उसे जान सकें? किसने प्राचीनकाल में यह बात प्रकट की, जिससे हम यह कहें: “वह सच्‍चा है?” उस समय घोषणा करनेवाला, बतानेवाला कोई नहीं था, तुम्‍हारे शब्‍दों को सुननेवाला कोई नहीं था।
Hindi Bible HHBD
किस ने इस बात को पहिले से बताया था, जिस से हम यह जानते? किस ने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिस से हम कहें कि वह सच्चा है? कोई भी बतानेवाला नहीं, कोई भी सुनानेवाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुनानेवाला नहीं है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किसने इस बात को पहले से बताया था, जिससे हम यह जानते? किसने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिस से हम कहें कि वह सच्‍चा है? कोई भी बतानेवाला नहीं, कोई भी सुनानेवाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुननेवाला नहीं है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्या किसी ने इस बात को पहले से बताया था, कि पहले से हमें मालूम हो, या पहले से, किसी ने हमें बताया कि, ‘हम समझ सकें और हम कह पाते की वह सच्चा है?’ कोई बतानेवाला नहीं, कोई भी सुननेवाला नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किसने इस बात को पहले से बताया था, जिससे हम यह जानते? किसने पूर्वकाल से यह प्रगट किया जिससे हम कहें कि वह सच्चा है? कोई भी बतानेवाला नहीं, कोई भी सुनानेवाला नहीं, तुम्हारी बातों का कोई भी सुनानेवाला नहीं है।