Isaiah 41:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ki ne yah kam kiya haai aur aadi se peeddhiyon ko bulata aya haai? maain yahova, jo sab se pahila, aur ant ke samay rahoonga maain vaheen hoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कौन ये सब घटित करता है किसने यह किया किसने आदि से सब लोगों को बुलाया मैं यहोवा ने इन सब बातों को किया! मैं यहोवा ही सबसे पहला हूँ। आदि के भी पहले से मेरा अस्तित्व रहा है, और जब सब कुछ चला जायेगा तो भी मैं यहाँ रहूँगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किसने यह कार्य सम्पन्न किया है? वह कौन है, जो सृष्टि के आरम्भ से पीढ़ी-दर-पीढ़ी को अपने वचन से बुलाता आ रहा है? मैं प्रभु जो सबसे पहला हूं, और अन्त तक रहूंगा; मैं ही ‘वह’ हूं।
Hindi Bible HHBD
कि ने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सब से पहिला, और अन्त के समय रहूंगा; मैं वहीं हूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
किसने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सबसे पहला, और अन्त के समय रहूँगा; मैं वही हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आदिकाल से अब तक की पीढ़ियों को किसने बुलाया है? मैं ही याहवेह, जो सबसे पहला और आखिरी हूं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
किसने यह काम किया है और आदि से पीढ़ियों को बुलाता आया है? मैं यहोवा, जो सबसे पहला, और अन्त के समय रहूँगा; मैं वहीं हूँ।