Isaiah 41:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too jise maain ne prathvee ke door door deshaen se liya aur prathvee kee chhor se bulakar yah kaha, too mera das haai, maain ne tujhe chula haai aur taja naheen
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने तुझे धरती के दूर देशों से उठाया। मैंने तुम्हें उस दूर देश से बुलाया। मैंने कहा, ‘तू मेरा सेवक है।’ मैंने तुझे चुना है और मैंने तुझे कभी नहीं तजा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं तुझे पृथ्‍वी के सीमान्‍तों से लाया था, मैंने तुझे दूरस्‍थ कोनों से बुलाया था। मैंने तुझे से यह कहा था, “तू मेरा सेवक है; मैंने तुझे राष्‍ट्रों में से चुना है; मैंने अब तक तुझे नहीं छोड़ा है।”
Hindi Bible HHBD
तू जिसे मैं ने पृथ्वी के दूर दूर देशों से लिया और पृथ्वी की छोर से बुलाकर यह कहा, तू मेरा दास है, मैं ने तुझे चुला है और तजा नहीं;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू जिसे मैं ने पृथ्वी के दूर दूर देशों से लिया और पृथ्वी की छोर से बुलाकर यह कहा, “तू मेरा दास है, मैं ने तुझे चुना है और तजा नहीं;”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हें जिसे मैं दूर देश से लौटा लाया हूं, तथा पृथ्वी के दूरतम स्थानों से तुम्हें बुलाकर तुम्हें यह आश्वासन दिया है. ‘तुम मेरे सेवक हो’; मेरे चुने हुए, मैंने तुम्हें छोड़ा नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू जिसे मैंने पृथ्वी के दूर-दूर देशों से लिया और पृथ्वी की छोर से बुलाकर यह कहा, “तू मेरा दास है, मैंने तुझे चुना है और त्यागा नहीं;”