Isaiah 42:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he samudra par chalanevalo, he samudra ke sab rahanevalo, he deepo, tum sab apane rahanevalo samet yahova ke liye naya geet gao aur prathvee kee chhor se usakee stuti karo.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, तुम जो दूर दराज के देशों में बसे हो, तुम जो सागर पर जलयान चलाते हो, तुम समुद्र के सभी जीवों, दूरवर्ती देशों के सभी लोगों, यहोवा का यशगान करो!
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के लिए नया गीत गाओ। पृथ्वी के सीमान्तों तक उसकी स्तुति गूंज उठे। सागर और उसके सब जलचर, भूमध्यसागर तट के सब द्वीपों के निवासी, प्रभु की स्तुति गाएँ।
Hindi Bible HHBD
हे समुद्र पर चलनेवालो, हे समुद्र के सब रहनेवालो, हे द्वीपो, तुम सब अपने रहनेवालो समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे समुद्र पर चलनेवालो, हे समुद्र के सब रहनेवालो, हे द्वीपो, तुम सब अपने रहनेवालों समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे समुद्र पर चलने वालो, हे समुद्र के रहनेवालो, हे द्वीपो और उनमें रहनेवालो, तुम सब याहवेह की स्तुति में एक नया गीत गाओ, पृथ्वी के छोर से उनकी स्तुति करो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे समुद्र पर चलनेवालों, हे समुद्र के सब रहनेवालों, हे द्वीपों, तुम सब अपने रहनेवालों समेत यहोवा के लिये नया गीत गाओ और पृथ्वी की छोर से उसकी स्तुति करो।