Isaiah 42:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
mere das ke siyav kaun andha haai? aur mere bheje huae doot ke tuly kaun baahira haai? mere mitra ke saman kaun andha ya yahova ke das ke tuly andha kaun haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
कौन है उतना अन्धा जितना मेरा दास है कोई नहीं। कौन है उतना बहरा जितना मेरा दूत है जिसे को मैंने इस संसार में भेजा है कोई नहीं! यह अन्धा कौन है जिस के साथ मैंने वाचा की ये इतना अन्धा है जितना अन्धा यहोवा का दास है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे सेवक इस्राएल के अतिरिक्‍त और कौन अंधा है? मेरे संदेश-वाहक को छोड़कर और कौन बहरा है? मेरे भक्‍त के तुल्‍य और कौन अंधा है? मेरे सेवक के सदृश और कौन बहरा है?
Hindi Bible HHBD
मेरे दास के सियाव कौन अन्धा है? और मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहिरा है? मेरे मित्रा के समान कौन अन्धा या यहोवा के दास के तुल्य अन्धा कौन है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरे दास के सिवाय कौन अंधा है? मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहिरा है? मेरे मित्र के समान कौन अंधा या यहोवा के दास के तुल्य अंधा कौन है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कौन है अंधा, किंतु सिवाय मेरे सेवक के, अथवा कौन है बहरा, सिवाय मेरे उस भेजे हुए दूत के? अंधा कौन है जिसके साथ मैंने वाचा बांधी, अंधा कौन है सिवाय याहवेह का दास?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरे दास के सिवाय कौन अंधा है? मेरे भेजे हुए दूत के तुल्य कौन बहरा है? मेरे मित्र के समान कौन अंधा या यहोवा के दास के तुल्य अंधा कौन है?