Isaiah 42:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ye log lutt gaae haai, ye sab ke sab gadhiyon men fanse huae aur kalakottariyon men band kiae huae haain ye pakade gaae aur koi inhen naheen chhudata ye lutt gaae aur koi agyaa naheen deta ki faer do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु दूसरे लोगों की ओर देखो। दूसरे लोगों ने उनको हरा दिया और जो कुछ उनका था, छीन लिया। काल कोठरियों में वे सब फँसे हैं, कारागरों के भीतर वे बन्दी हैं। लोगों ने उनसे उनका धन छीन लिया है और कोई व्यक्ति ऐसा नहीं जो उनको बचा ले। दूसरे लोगों ने उनका धन छीन लिया और कोई व्यक्ति ऐसा नहीं जो कहे “इसको वापस करो!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर वे लोग लुटे हुए हैं, वे सबके सब मांदों में फंस गए हैं, वे बन्‍दीगृह में दुबके बैठे हैं। वे शिकार हो गए, उनको छुड़ानेवाला कोई नहीं है। वे ऐसी लूट हैं, जिनको कोई वापस नहीं करता!
Hindi Bible HHBD
परन्तु ये लोग लुट गए हैं, ये सब के सब गड़हियों में फंसे हुए और कालकोठरियों में बन्द किए हुए हैं; ये पकड़े गए और कोई इन्हें नहीं छुड़ाता; ये लुट गए और कोई आज्ञा नहीं देता कि फेर दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु ये लोग लुट गए हैं, ये सब के सब गड़हियों में फँसे हुए और कालकोठरियों में बन्द किए हुए हैं; ये पकड़े गए और कोई इन्हें नहीं छुड़ाता; ये लुट गए और कोई आज्ञा नहीं देता कि लौटा दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु ये ऐसे लोग हैं जो लूट लिए गए हैं, तथा जिनकी वस्तुएं छीनी जा चुकी हैं और सभी गड्ढों में जा फंसे हैं, तथा सभी को जेल में बंद कर दिया गया है. वे ऐसे फंस चुके हैं, जिन्हें कोई निकाल नहीं सकता; और उनसे जो सामान लूटा गया है, उसे लौटाने को कोई नहीं कहता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु ये लोग लुट गए हैं, ये सब के सब गड्ढों में फँसे हुए और कालकोठरियों में बन्द किए हुए हैं; ये पकड़े गए और कोई इन्हें नहीं छुड़ाता; ये लुट गए और कोई आज्ञा नहीं देता कि उन्हें लौटा ले आओ।