Isaiah 43:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too jal men hokar jaa, maain tere sang sang rahoonga aur jab too nadiyon men hokar chale, tab ve tujhe n duba sakengee jab too ag men chale tab tujhe anch n lagegee, aur usakee lau tujhe n jala sakegee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुझ पर विपत्तियाँ पड़ती हैं, मैं तेरे साथ रहता हूँ। जब तू नदी पार करेगा, तू बहेगा नहीं। तू जब आग से होकर गुज़रेगा, तो तू जलेगा नहीं। लपटें तुझे हानि नहीं पहुँचायेंगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तू समुद्र पार करेगा, मैं तेरे साथ रहूंगा। जब तू नदियों से होते हुए जाएगा तब नदियां तुझे डुबो न सकेंगी। यदि तू आग पर चलेगा, तो भी तू नहीं जलेगा; लपटें तुझे भस्म न कर सकेंगी;
Hindi Bible HHBD
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग संग रहूंगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आंच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेंगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम गहरे जल से होकर चलोगे, तुम मुझे अपने पास पाओगे; जब तुम नदियों से होकर आगे बढ़ोगे, वे तुम्हें डूबा न सकेंगी. जब तुम आग में से होकर निकलोगे, आग तुम्हें झुलसा न सकेगी; न ही लौ तुम्हें भस्म कर सकेगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।